Friday, September 30, 2011

अपने हित की बात

हम अपने हित की बात तो करते हैं, परंतु अपने लिये अहितकारी विचार छोडते नहीं
हैं।
Although we talk about our beneficence but do not leave inimical thoughts
harmful to us.

Thursday, September 29, 2011

...........दुख भी मानव की संपत्ती है............

दुख भी मानव की संपत्ती है, तु दुख से क्यो घबराता है॥
सुख आया है तो जाएगा, दुख आया है तो जाएगा ।
सुख जाएगा तो दुख देकर, दुख जाएगा तो सुख देकर।
सुख देकर जाने वाले से, ऐ मानव क्यो घबराता है॥
दुख भी मानव॥1॥
 
सुख मे व्यसन प्रमाद बढे, दुखमे पुरुषार्थ चमकता है।
दुख की ज्वाला मे पक करके, कुंदन सा तेज दमकता है।
सुखमे सब भुले रहते है, दुख सबकी याद दिलाता है॥दुख भी मानव॥2

सुख संध्याका लाल क्षितिज, जिसके पश्चात अंधेरा है।
दुख प्रत;का झुटपुटा समय, जिसके पश्चात सबेरा है।
दुखका अभ्यासी मानव ही, सुख पर अधिकार जमाता है॥दुख भी मानव॥3
॥
 
दुख के लंमुख जो सिहर उठे, उनको इतिहास न जान सका।
दुख के संमुख जो धीर रहे, जग उनको ही पहचान सका।
दुख बस एक कसौटी है, मानव को खरा दिखाता है ॥दुख भी मानव ॥4
॥

मुक्ति की राह

मानव यदि सत्य साधना को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाले,
तो वह मुक्ति की राह पर चल देता है .............

समता

अंतरमन में कितना भरा राग द्वेष भंडार
समता जैसे रतन से अपने कर्म सुधार l l

पहली सीडी है

सुख और दुख में समभाव ,
साधना की पहली सीडी है I

Friday, August 19, 2011

शांति और मैत्री वाला देश

देश में भ्रष्टाचार एक विशाल वट वृक्ष का रूप ले चूका है और अब समय आ गया है की इस भ्रष्टाचार के वट वृक्ष को जड़ो से समाप्त किया जाये l यदि अभी भी हम यदि भ्रष्टाचार के वट वृक्ष की शाखाए काटते रहेगे तो भविष्य में यहाँ नासूर बन जायेगा और फिर उस समय हमारी पास इस नासूर का कोई इलाज नहीं होगा l इसलिये मेरा सभी से अनुरोध है की इस भ्रष्टाचार रूपी वट वृक्ष को जड़ो से उखाड़ कर फेकना है और देश को एक सदभाव, शांति और मैत्री वाला देश बनाना है l

हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती

असफलता एक चुनौती है .. स्वीकार करो ,
क्या कमी रह गई … देखो … और सुधार करो
जब तक ना सफल हो … नींद चैन की त्यागो तुम,
संघर्ष का मैदान .. छोड़ न भागो तुम ..
आँधियों को जिद है जहाँ बिजलियाँ गिराने की ,
मुझे भी जिद है वहीँ आशियाँ बसाने की ………
हिम्मत और हौंसले बुलंद हैं ,
खड़ा हूँ अभी गिरा नहीं हूँ !!
अभी ज़ंग बाकी है ,
और मैं हारा भी नहीं हूँ !!
कुछ किए बिना ही ..
जय-जय कार नहीं होती,
हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती