Tuesday, November 27, 2012

सेवा करने से महामानव का पद

यह जापान की कथा है। एक बेरोजगार युवक अपने परिवार के भरण-पोषण में अपने को असमर्थ पा रहा था। एक बार जब तीन दिनों तक उसकी पत्नी और बच्चे भूखे रहे तो वह इतना निराश हो गया कि अपने जीवन को बेकार समझने लगा। वह अपने घर से निकलकर चला गया और आत्महत्या की तैयारी करने लगा।

कुछ क्षण बाद वह संसार से विदा होने को ही था कि तभी पीछे से किसी ने कंधे पर हाथ रखते हुए कहा, 'मित्र! इस मूल्यवान जीवन को खोकर तुम्हें क्य

ा मिलेगा? निराश होने से तो कोई लाभ नहीं होगा। मैं मानता हूं कि तुम्हारे जीवन में आई हुई विपत्तियां ऐसा करने के लिए विवश कर रही हैं पर क्या तुम इन विपत्तियों को हंसते-हंसते पीछे नहीं धकेल सकते?' आत्मीयता से भरे इन शब्दों को सुनकर वह युवक रो पड़ा। सिसकियां भरकर उसने अपनी मजबूरी की सारी कहानी सुना दी। अब तो सुनने वाले व्यक्ति की आंखों में भी आंसू थे। यह सहृदय व्यक्ति जापान का प्रसिद्ध कवि शिनीची ईं गुची थे।

उस युवक की परेशानियों ने भावुक कवि शिनीची को प्रभावित किया, उन्होंने वहीं यह संकल्प किया कि वह अपनी कमाई का अधिक भाग उन व्यक्तियों की सेवाओं में लगाया करेंगे, जो अभावग्रस्त हैं। उस समय शिनीची ने युवक के परिवार के लिए कुछ धनराशि दे दी। घर लौट कर उन्होंने गुप्त दान पेटी बनाई और चौराहे पर लगवा दी। उस पेटी के ऊपर लिखा गया, 'जिन सज्जनों को सचमुच धन की आवश्यकता हो, वह इस पेटी से निकाल कर अपना काम चला सकते हैं। यह धन यदि कतिपय अभावग्रस्त व्यक्तियों की सहायता में लग सका, तो मुझे बड़ी प्रसन्नता होगी, धन्यवाद।' उस पेटी पर किसी व्यक्ति का नाम न था क्योंकि शिनीची अपने कार्य का श्रेय नहीं लेना चाहते थे। तटस्थ भाव से सेवा करने की उनकी प्रवृत्ति ने ही उन्हें महामानव का पद दिला दिया।

अभिमान

एक घर के मुखिया को यह अभिमान हो गया कि उसके बिना उसके परिवार का काम नहीं चल सकता। उसकी छोटी सी दुकान थी। उससे जो आय होती थी, उसी से उसके परिवार का गुजारा चलता था। चूंकि कमाने वाला वह अकेला ही था इसलिए उसे लगता था कि उसके बगैर कुछ नहीं हो सकता। वह लोगों के सामने डींग हांका करता था।

एक दिन वह एक संत के सत्संग में पहुंचा। संत कह रहे थे, 'दुनिया में किसी के बिना किसी का काम नहीं रुकता। यह अभिमान व्यर
्थ है कि मेरे बिना परिवार या समाज ठहर जाएगा। सभी को अपने भाग्य के अनुसार प्राप्त होता है।' सत्संग समाप्त होने के बाद मुखिया ने संत से कहा, 'मैं दिन भर कमाकर जो पैसे लाता हूं उसी से मेरे घर का खर्च चलता है। मेरे बिना तो मेरे परिवार के लोग भूखे मर जाएंगे।'

संत बोले, 'यह तुम्हारा भ्रम है। हर कोई अपने भाग्य का खाता है।' इस पर मुखिया ने कहा, 'आप इसे प्रमाणित करके दिखाइए।' संत ने कहा, 'ठीक है। तुम बिना किसी को बताए घर से एक महीने के लिए गायब हो जाओ।' उसने ऐसा ही किया। संत ने यह बात फैला दी कि उसे बाघ ने खा लिया है। मुखिया के परिवार वालों ने कई दिनों तक शोक मनाया। गांव वाले आखिरकार उनकी मदद के लिए सामने आए। एक सेठ ने उसके बड़े लड़के को अपने यहां नौकरी दे दी। गांव वालों ने मिलकर लड़की की शादी कर दी। एक व्यक्ति छोटे बेटे की पढ़ाई का खर्च देने को तैयार हो गया। एक महीने बाद मुखिया छिपता-छिपाता रात के वक्त अपने घर आया। घर वालों ने भूत समझकर दरवाजा नहीं खोला। जब वह बहुत गिड़गिड़ाया और उसने सारी बातें बताईं तो उसकी पत्नी ने दरवाजे के भीतर से ही उत्तर दिया, 'हमें तुम्हारी जरूरत नहीं है। अब हम पहले से ज्यादा सुखी हैं।' उस व्यक्ति का सारा अभिमान उतर गया।

Sunday, November 4, 2012

Zindagi me kch cheezo ka

"MAZA HI KUCH AUR HOTA HAI"


Jaise..
Padhte-Padhte razai mein so jane ka,
.
Teacher k padhane pr kahi kho jane ka,
.
Lab me instruments ki waat lagane ka,
.
Interval me pani ki tanki k pass khade ho jane ka,
.
Corridor me bhagte hue chillane ka,
.
Library me books pr pen chalane ka,
.
apne frnd ko bar bar uske lover k samne chidane ka,
.
Bar-Bar eye contact kr man me muskurane ka,
.
Chalte-Chalte apne dost ko girane ka,
.
Or
.
phir in palo ko yaad kr aaj bhi muskurane ka....

♥  ♥  ♥ ♥