Friday, August 19, 2011

हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती

असफलता एक चुनौती है .. स्वीकार करो ,
क्या कमी रह गई … देखो … और सुधार करो
जब तक ना सफल हो … नींद चैन की त्यागो तुम,
संघर्ष का मैदान .. छोड़ न भागो तुम ..
आँधियों को जिद है जहाँ बिजलियाँ गिराने की ,
मुझे भी जिद है वहीँ आशियाँ बसाने की ………
हिम्मत और हौंसले बुलंद हैं ,
खड़ा हूँ अभी गिरा नहीं हूँ !!
अभी ज़ंग बाकी है ,
और मैं हारा भी नहीं हूँ !!
कुछ किए बिना ही ..
जय-जय कार नहीं होती,
हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती 

No comments:

Post a Comment