Monday, June 27, 2011

भीतर की दुनिया में गहरी खोज

बाहरी दुनिया में वस्तुओ की खोज से पहले, अपने भीतर गहरी खोज कर लेना महत्वपूर्ण है.
"Before looking for things in outer world; It is important to first search deep within."

समर्पण ...................

हम समर्पण के साथ मजबूत बनते है ना की उपलब्धियों के साथ.
"We become strong with surrender and not with achievements."

वर्तमान आप के हाथ में है..................

"भविष्य जानने की कोशिश मत करो।
वर्तमान आप के हाथ में है।
भूतकाल बीत गया, उस की कोई कीमत नहीं ।
वर्तमान को अच्छा बना रहे है तो भविष्य की नींव डाल रहे हैं ।"

सच्चे दोस्त कहलाने योग्य होते है ,....

कुछ रिश्ते रब बनाता है.... कुछ रिश्ते लोग बनाते है....पर कुछ लोग बिना किसी रिश्ते के रिश्ते निभाते है,वही लोग सच्चे दोस्त कहलाने योग्य होते है ,....

Sunday, June 26, 2011

दान का फल

कहानी 

दान का फल

एक बार एक राज कवि कहीं जा रहे थे, जेठ का तपता हुआ महिना था, रास्ते में उनको एक राहगीर मिला वो बहुत ही गरीब दिखाई दे रहा वो नंगे पैर चल रहा था. उसको देख कर राज कवि महोदय को बड़ी दया आई और उन्होंने अपनी जूतियाँ उतार कर उस व्यक्ति को दे दी.
कवि महोदय को नंगे पैर चलने की आदत नहीं थी उनके पैर जलने लगे परन्तु उनक मन में ये संतोष था की उन्होंने किसी की सेवा की किसी को कष्ठ से मुक्ति दिलवाई.
थोडा आगे जाने पे उनको एक हाथी मिला उसके महावत ने जैसे ही राज कवि को देखा उसने उनको प्रणाम किया और उनको हाथी पे बैठा लिया. थोडा आगे जाने पे उनको राजा मिला उसने देखा कि राज कवि हाथी पे नंगे पैर बैठे हुए है उन्होंने उनसे पूछा कि ऐसा क्यों राज कवि ने सारी बात राजा को कह सुनाई....राजा ने सोचा कि जूतियाँ दान करने से राज कवि को हाथी कि सवारी करने को मिली अगर में ये हाथी ही दान कर दूं तो पता नहीं मुझे उसका क्या क्या फल प्राप्त होगा...ऐसा विचार कर राजा ने कवि से कहा कि आज से ये हाथी जिस पे आप बैठे हुए हो ये आपका हुआ.
ये है दान का तुरंत फल....दान का फल हर किसी को प्राप्त होता है चाहे वो तुरंत हो या देर से.
इसीलिए हमेशा अपने ही सुख कि नहीं सोच कर आदमी को दुसरो के लिए भी कुछ करना चाहिए...आप किसी के लिए कुछ करते है किसी को कुछ देते है तो उसका पता नहीं कितने गुना आपको उसके बदले में प्राप्त होता है.

Saturday, June 25, 2011

श्रद्धा आपको स्वयं पर निर्भय बनाएगी।

बचपन से हमें सिखाया जाता है सावधान रहना, जिंदगी की राहों में भटक मत जाना। साधारणतया भटकने का अर्थ है आवारागिर्दी न करने लगें, चरित्रहीन न हो जाएं, वासनाओं से न घिर जाएं। हमारी अच्छीखासी चलती यात्रा में दो चीजें होती हैं तब हम भटकते हैं।

पहला, यदि कोई धक्का लगे तो चाल लडख़ड़ाएगी और दूसरा यदि कोई घसीट ले तो मार्ग से इधर-उधर हो जाएंगे। लोभ, मोह, काम, क्रोध, मान, पद, प्रतिष्ठा इन सबके धक्के हमें गिरा देते हैं। घसीटने के मामले में इन्द्रियां बहुत ताकतवर होती हैं।

खींच-खींचकर विषयों की ओर ले जाकर पटक देती हैं। इनसे बचने के लिए अपने भीतर या तो अति आत्मविश्वास जगा लें या श्रद्धा का अंकुर पैदा कर लें। श्रद्धावान व्यक्ति नसीहतों के प्रति गंभीर होता है। उसके लिए सीख आचरण से अधिक भरोसे का विषय होती है।

माता-पिता और गुरुजन की सीख वह अनुशासन के रूप में नहीं, श्रद्धा के रूप में लेता है। जब हम श्रद्धावत होते हैं तब हम निर्भय भी हो जाते हैं, क्योंकि श्रद्धा हमें आश्वासन देती है कि कोई और हैं जो हमारी रक्षा कर लेंगे, जो हमारी ताकत को बढ़ा देंगे। झोंकों से गिरने वाले और इन्द्रियों से घसीटे गए लोग भविष्य के अज्ञात भय से भी डरने लगते हैं कि अब क्या होगा?

यदि श्रद्धा जीवन में है तो भय को जाना ही पड़ेगा। एक बारीक बात और समझ ली जाए कि जीवन में जब भी भय आएगा उसके मूल में अहंकार जरूर होगा। अहंकारी व्यक्ति अपना मूल्यांकन दूसरों से करवाता है। उसका जीवन दूसरों द्वारा की गई प्रशंसा और आलोचना पर निर्भर होता है। उसे सदैव भय बना रहता है कि दूसरे उसके बारे में क्या कहेंगे और इसीलिए वह धक्के भी खाता है और घसीटा भी जाता है। श्रद्धा आपको स्वयं पर टिकाएंगी, निर्भय बनाएगी।

Sunday, June 12, 2011

विचारों की चिंता छोड़े और आप तटस्थ, द्रष्टा बन जाएँ |

सत्य साधना करने वालों के लिए जरूरी है कि विचारों की चिंता छोड़े |
यदि आप उनके साथ जुड़ते हैं, तभी आपका कुछ बनता-बिगड़ता है |
विचार आया - जुड़े नहीं, मात्र देखें |
आप तटस्थ, द्रष्टा बन जाएँ |