Friday, September 30, 2011
Thursday, September 29, 2011
...........दुख भी मानव की संपत्ती है............
दुख भी मानव की संपत्ती है, तु दुख से क्यो घबराता है॥
सुख आया है तो जाएगा, दुख आया है तो जाएगा ।
सुख जाएगा तो दुख देकर, दुख जाएगा तो सुख देकर।
सुख देकर जाने वाले से, ऐ मानव क्यो घबराता है॥दुख भी मानव॥1॥
सुख आया है तो जाएगा, दुख आया है तो जाएगा ।
सुख जाएगा तो दुख देकर, दुख जाएगा तो सुख देकर।
सुख देकर जाने वाले से, ऐ मानव क्यो घबराता है॥दुख भी मानव॥1॥
सुख मे व्यसन प्रमाद बढे, दुखमे पुरुषार्थ चमकता है।
दुख की ज्वाला मे पक करके, कुंदन सा तेज दमकता है।
सुखमे सब भुले रहते है, दुख सबकी याद दिलाता है॥दुख भी मानव॥2
दुख की ज्वाला मे पक करके, कुंदन सा तेज दमकता है।
सुखमे सब भुले रहते है, दुख सबकी याद दिलाता है॥दुख भी मानव॥2
सुख संध्याका लाल क्षितिज, जिसके पश्चात अंधेरा है।
दुख प्रत;का झुटपुटा समय, जिसके पश्चात सबेरा है।
दुखका अभ्यासी मानव ही, सुख पर अधिकार जमाता है॥दुख भी मानव॥3॥
दुख के लंमुख जो सिहर उठे, उनको इतिहास न जान सका।
दुख के संमुख जो धीर रहे, जग उनको ही पहचान सका।
दुख बस एक कसौटी है, मानव को खरा दिखाता है ॥दुख भी मानव ॥4॥
मुक्ति की राह
मानव यदि सत्य साधना को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाले,
तो वह मुक्ति की राह पर चल देता है .............
Subscribe to:
Posts (Atom)