Thursday, September 29, 2011

समता

अंतरमन में कितना भरा राग द्वेष भंडार
समता जैसे रतन से अपने कर्म सुधार l l

पहली सीडी है

सुख और दुख में समभाव ,
साधना की पहली सीडी है I

Friday, August 19, 2011

शांति और मैत्री वाला देश

देश में भ्रष्टाचार एक विशाल वट वृक्ष का रूप ले चूका है और अब समय आ गया है की इस भ्रष्टाचार के वट वृक्ष को जड़ो से समाप्त किया जाये l यदि अभी भी हम यदि भ्रष्टाचार के वट वृक्ष की शाखाए काटते रहेगे तो भविष्य में यहाँ नासूर बन जायेगा और फिर उस समय हमारी पास इस नासूर का कोई इलाज नहीं होगा l इसलिये मेरा सभी से अनुरोध है की इस भ्रष्टाचार रूपी वट वृक्ष को जड़ो से उखाड़ कर फेकना है और देश को एक सदभाव, शांति और मैत्री वाला देश बनाना है l

हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती

असफलता एक चुनौती है .. स्वीकार करो ,
क्या कमी रह गई … देखो … और सुधार करो
जब तक ना सफल हो … नींद चैन की त्यागो तुम,
संघर्ष का मैदान .. छोड़ न भागो तुम ..
आँधियों को जिद है जहाँ बिजलियाँ गिराने की ,
मुझे भी जिद है वहीँ आशियाँ बसाने की ………
हिम्मत और हौंसले बुलंद हैं ,
खड़ा हूँ अभी गिरा नहीं हूँ !!
अभी ज़ंग बाकी है ,
और मैं हारा भी नहीं हूँ !!
कुछ किए बिना ही ..
जय-जय कार नहीं होती,
हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती 

भाग्य में तो सुख ही सुख

संता (ज्योतिषी से) – महाराज, बताइए मेरी शादी कब होगी ?

ज्योतिषी – कभी नहीं होगी.

संता – क्यों ?

ज्योतिषी – कैसे होगी ? तुम्हारे भाग्य में तो सुख ही सुख लिखा है … !

- समझ -

 - समझ -
एक-दुसरे को समझने का प्रयत्न अनेक समस्यायों का समाधान है |
कठिनाई यह है कि आदमी अपने तर्क को समझाने का जितना प्रयत्न करता है,
उतना दुसरे के तर्क को समझने का प्रयत्न नहीं करता |