Sunday, April 29, 2012

मुस्कुराया करो...............

जब भी बात करो,मुस्कुराया करो |
जैसे भी रहो,खिलखिलाया करो |
जो भी हो दर्द,सह जाया करो |
ज्यादा हो,तो किसी से कह जाया करो |
जीवन एक नदी है,इसमे बहते जाया करो
ऊँच नीच होगी राह में,इनसे उबर जाया करो |
अपनापन जहाँ महसूस हो,स्वर्ग वहीं पाया करो |
बहुत सुंदर है यह संसार,खुश रहकर,और सुंदर बनाया करो |
इसलिए,जब भी बात करो, मुस्कुराया करो |

वास्तविक आशावादी .......


ऐसा गंजा
जो बाल उगाने वाला वो ही तेल खरीदता है
जिसके साथ कंघी फ्री हो.....iii

आश्चर्य है .....

स्वयं को मिटाने पर आश्चर्य है कि स्वयं उपलब्ध होता है।

दुःख आत्मकृत है, परकृत नहीं है......

अत्तकडे दुक्खे - भगवान महावीर |
दुःख आत्मकृत है,
परकृत नहीं है |
वह अनपेक्षित है,
फिर भी व्यक्ति के स्वयं के द्वारा निर्मित है |
अगर अनपेक्षित है,
कोई दुःख को नहीं चाहता,
तो फिर दुःख का निर्माण क्यों करता है ?
दु:खी क्यों बनता है ?
इसका सीधा-सा उत्तर है --
व्यक्ति अपने अज्ञान के कारण दु:खी बनता है |
वह वस्तुस्थिति को ठीक से जानता नहीं
और इस तरह अपने अज्ञान के कारण
निष्प्रयोजन दुःख का वेदन करता रहता है |

बस यही प्यार है.............


एक लड़की ने भगवान से पूछा..
प्यार क्या है???????????
भगवान  : जाओ बाग मे और एक फूल लेके आओ...
वो लड़की फूल लेने गई..
उसे एक फूल पसंद आया पर वो और भी ज़्यादा सुंदर फूल चाहती थी...
वो आगे चली गयी मगर उसे और अच्छा फूल नही मिला...
जब वो वापस उस फूल को लेने आई...
उसे वो फूल भी नही मिला...
वो बहुत पछताई, उसने भगवान को आकर बताया...
तब भगवान ने बोला यही प्यार है...
जब प्यार तुम्हारे पास होता है तब तुम्हे प्यार की कदर नही होती...
पर उसके जाने के बाद उसका एहसास होता है...
बस यही प्यार है........................
शिक्षा --->>>प्यार हमेशा दिल से करो खूबसूरती से नही
..........

~~ अपनों की चोट ~~


एक सुनार था। उसकी दुकान से मिली हुई एक लुहार की दुकान थी। सुनार जब काम करता, उसकी दुकान से बहुत ही धीमी आवाज होती, पर जब लुहार काम करता तो, उसकी दुकान से कानो के पर्दे फाड़ देने वाली आवाज सुनाई पड़ती।

एक दिन सोने का एक कण छिटककर लुहार की दुकान में आ गिरा। वहां उसकी भेंट लोहे के एक कण के साथ हुई।

सोने के कण ने लोहे के कण से कहा,"भाई, हम दोनों का दु:ख समान है। हम दोनों को एक ही तरह आग में तपाया जाता है और समान रुप से हथौड़े की चोटें सहनी पड़ती हैं। मैं यह सब यातना चुपचाप सहन करता हूं, पर तुम...?"

"तुम्हारा कहना सही है, लेकिन तुम पर चोट करने वाला लोहे का हथौड़ा तुम्हारा सगा भाई नहीं है, पर वह मेरा सगा भाई है।"लोहे के कण ने दु:ख भरे स्वर में उत्तर दिया। फिर कुछ रुककर बोला,"पराये की अपेक्षा अपनों के द्वारा गई चोट की पीड़ा अधिक असह्म होती है।"

दुःख नहीं मिटेगा

एक महिला को उसके पति ने हार लाकर दिया |
महिला कोई शादी के समारोह में हार पहनकर गई और हार गुम हो गया |
आते ही पति से रोते हुए बोली -
" आपने कीमती हार लाकर दिया और मैंने उसे खो दिया |
अब तो सोने का हार फिर मिलने से रहा |"
पति ने कहा - " चिंता मत करो |
मुझे पता था कि अपनी लापरवाही के कारण तुम उसे संभाल नहीं पाओगी,
लेकिन बार-बार खोती रहोगी तो ३०० रूपये का नकली हार भी मुझे महंगा पड़ेगा |"
पत्नी का दुःख रुपयों का सुनते ही दूर हो गया |
दुःख कहां से आया और  गया कहां ?


जब तक अज्ञान है, दुःख नहीं मिटेगा |